फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSUI प्रभारी रुचि गुप्ता ने पद से दिया इस्तीफा, केसी वेणुगोपाल पर लगाया ये आरोप

Sat, 19 Dec 2020 02:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रुचि गुप्ता - फोटो : Twitter - @guptar
विज्ञापन

कांग्रेस में अंतर्कलह अब पार्टी के अनुषांगिक संगठनों पर भी पड़ने लगा है। पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की प्रभारी रुचि गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। रुचि गुप्ता ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रुचि गुप्ता ने एनएसयूआई के अंदर सांगठनिक फेरबदल में हो रही देरी के चलते यह कदम उठाया है। गुप्ता ने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है।





इसके अलावा एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए रुचि गुप्ता ने लिखा कि मैंने इस्तीफा दे दिया है, जैसा कि आप जानते हैं। कई महीनों से सांगठनिक बदलाव लंबित हैं। संगठन महासचिव की ओर से हो रही इस देरी के कारण संगठन को नुकसान हो रहा है। मौजूदा हालात में यह बात संभव नहीं है कि बार-बार कांग्रेस अध्यक्ष तक ये बात लाई जाए।
विज्ञापन


रुचि गुप्ता ने इस्तीफा उसी दिन दिया, जिस दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं  के साथ बैठक हो रही है। इस बैठक में वो नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने संगठन में चुनाव और बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें