फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi In Kerala: राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे, किसानों की स्थिति पर जताई चिंता

Fri, 01 Jul 2022 01:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर

सार

केरल के कन्नूर में केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरन के नेतृत्व में राहुल गांधी का स्वागत किया गया। राहुल गांधी रविवार को कोझीकोड से दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
वायनाड में राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की सियासत में निराशा हाथ लगने के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे। यहां उन्होंने  मनांथावडी में एक किसान बैंक के भवन का उद्घाटन और सुल्तान बाथेरी में यूडीएफ बहुजन संगमम  में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे किसानों और कृषि को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसानों को बिना किसी समर्थन के उन्हें उनकी स्थिति पर छोड़ दिया गया है। सरकारों को हमारे किसानों और कृषि की रक्षा के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले राहुल के दफ्तर पर हुआ था हमला
बता दें कि दरअसल बीते हफ्ते कलपेट्टा में राहुल गांधी के कार्यालय के पास एसएफआई कार्यकर्ताओं ने एक विरोध मार्च निकाला था। इसके बाद मार्च जैसे ही राहुल के कार्यालय के पास पहुंचा फिर कुछ लोगों ने हिंसा शुरू कर दी और जमकर तोड़फोड़ की।

कांग्रेस ने लगाए थे सीएम पर आरोप
कांग्रेस की ओर से आरोप लगाए गए कि मुख्यमंत्री विजयन के इशारे पर वायनाड  के सांसद कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। हालांकि, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देने के साथ ही कलपेट्टा के सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें