फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने राहुल की धर्मनिरपेक्षता को बताया 'नगरवधु', कहा- न करते किसी से भेद, न किसी से प्यार

Mon, 13 Nov 2017 11:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में दशकों से राम मंदिर का सपना देख रही भाजपा इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लगातार मंदिर दौरों से परेशान है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद और राज्य प्रवक्ता चिन्तामणि मालवीय ने राहुल की धर्मनिरपेक्षता को नगरवधु करार दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा 'राहुल की धर्म निरपेक्षता एक नगरवधु जैसी है, नगरवधु भी किसी से विभेद नहीं करती पर किसी से प्रेम भी नही करती।'
विज्ञापन


वहीं इससे पहले भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने राहुल के मंदिर दौरों को लेकर निशाना साधा था। यादव ने कहा कि चुनावी रैलियों के दौरान राहुल गांधी मंदिरों का लगातार दौरा कर रहे हैं भारतीय संस्कृति के अनुसार उनका ऐसा करना अच्छा है। लेकिन ये सिर्फ चुनावों के दौरान ही किया जा रहा है। 
  Rahul Gandhi ji ki dharm nirpekshta ek nagar vadhu jaisi hai, nagar vadhu bhi kisi se vibhed nahi karti par kisi se prem bhi nahi karti: BJP MP Chintamani Malviya pic.twitter.com/JuOnwpPwhI — ANI (@ANI) November 13, 2017
विज्ञापन

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं मालवीय
इससे पहले चिन्तामणि मालवीय ने फिल्म 'पद्मावती' को लेकर अपने फेसबुक पोस्ट में लोगों से फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि मैं फिल्म पद्मावती का पुरजोर विरोध और बहिष्कार करता हूं। और अपने शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि इस फिल्म को बिल्कुल न देखें ।

उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म बनाकर चंद पैसों के लालच के लिए इतिहास से छेड़छाड़ करना शर्मनाक और घृणित कार्य है। हर भारतीय नारी की आदर्श रानी पद्मावती जी पर भारतीयों को गर्व है। रानी पद्मावती ने अपने सतीत्व और देश और समाज की आन-बान शान के लिए हजारों नारियों के साथ स्वयं को आग में झोंक दिया था। उसे तोड़ मरोड़ कर दिखाना वास्तव में इस देश का अपमान है ।

बीजेपी सांसद ने संजय लीला भंसाली पर हमला बोलते हुए लिखा था कि भंसाली जैसे लोगों को कोई और भाषा समझ नहीं आती है। इन जैसे लोगों को सिर्फ जूते की भाषा ही समझ आती है। यह देश रानी पद्मावती का अपमान नहीं सहेगा। कहा- हम गौरवशाली इतिहास के साथ छेड़खानी भी बर्दाश्त नहीं कर सकते ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें