फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का हमला : तमिलनाडु के सीएम मोदी-शाह के पैर छूते हैं, ये देखकर मुझे बुरा लगता है

Sun, 28 Mar 2021 01:54 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
  • राहुल बोले - भाजपा में रिश्तों की संभावना तभी, जब मोदी और शाह के पैर छूएं नेता
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को अमित शाह के आगे सिर झुकाने की जरूरत नहीं - राहुल
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चेन्नई के दौरे पर हैं। यहां राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित किया और प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मोदी-शाह के पैर छूते हैं और उनके सामने झुकते हैं तो उन्हें ये देखकर बुरा लगता है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने रैली में कहा कि मैं देखता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के सीएम को काबू कर रहे हैं और उन्हें चुपचाप अपने पैर छूने के लिए मजबूर कर रहे हैं, मैं ये स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं। राहुल गांधी ने रैली में कहा कि मैंने एक तस्वीर देखी थी कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि अमित शाह के पैर छू रहा है। 



राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह का रिश्ता सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है, जहां आपको पार्टी के शीर्ष नेताओं के पैर छूने होते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के सामने झूकना पड़ता है। 
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैंने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर रहे हैं, चुपचाप उन्हें पैर छूने के लिए मजबूर कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं यह स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री अमित शाह के सामने झुकना नहीं चाहते लेकिन उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, उसकी वजह से वो मजबूर हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी ने चेन्नई में कांग्रेस उम्मीदवार हसन हारून के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाजपा के शीर्ष नेताओं को लेकर यह बात कही। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें