फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह नफरत में अंधे हो चुके हैं

Sun, 20 Oct 2019 01:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी पर दिए बयान पर टिप्पणी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह लोग नफरत में अंधे हो चुके हैं और उन्हें नहीं पता कि व्यावसायिकता क्या होती है। गोयल ने कहा था कि बनर्जी का वामपंथ की ओर झुकाव है।

विज्ञापन


पुणे में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान गोयल ने उन्हें वामपंथ की ओर झुकाव वाला व्यक्ति बताया था। गोयल ने कहा था, 'अभिजीत बनर्जी जी को नोबेल पुरस्कार मिला मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन उनकी समझ के बारे में आप सब जानते हैं। उनकी जो सोच है वह वामपंथ से प्रेरित हैं। उन्होंने न्याय (कांग्रेस की योजना) के गुणगान गाए थे। भारत की जनता ने उनकी सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया।'

शनिवार को बनर्जी ने कहा कि वाणिज्य मंत्री मेरी व्यावसायिकता पर सवाल उठा रहे हैं। इसपर रविवार को राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रिय बनर्जी यह लोग नफरत में अंधे हो चुके हैं इन्हें नहीं पता कि व्यावसायिकता क्या होती है। यदि आप एक दशक तक भी कोशिश करें तो भी आप उन्हें यह नहीं समझा पाएंगे। कृपया निश्चित रहें लाखों भारतीयों को आपके काम पर गर्व है।'
विज्ञापन


राहुल से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गोयल के अभिजीत को लेक दिए बयान पर ट्वीट किया था। प्रियंका ने कहा था, 'भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता। अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें