फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के कामरूप कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ जारी किया समन

Sat, 06 Aug 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Getty
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप में आसाम के एक कोर्ट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है। 
विज्ञापन
Cong VP Rahul Gandhi has been summoned by Kamrup Metropolitan court (Assam) in connection with a defamation case for his remark against RSS. — ANI (@ANI_news) August 6, 2016

असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी करते हुए उन्हें 29 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। राहुल ने आरएसएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी किया था जिसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी मामले में राहुल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi has to appear before the Court on September 29. — ANI (@ANI_news) August 6, 2016
विज्ञापन

क्या कहा था राहुल गांधी ने

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amarujala
दरअसल, राहुल गांधी ने पिछले साल दिसंबर महीने में असम के बरपेटा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि आरएसएस कार्यकर्ताओं उन्हें कार्यक्रम स्थल पर आने के रोकने की कोशिश की।

उन्होंने कहा था कि जब वह कार्यक्रम स्थल की ओर आ रहे थे तो आरएसएस की एक महिला कार्यकर्ता उन्हें अंदर आने से रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर ही बैठ गई। उनके इस बयान का पूरे देश में विरोध हुआ।

उनके इस बयान को आधार बनाते हुए असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन कोर्ट में राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया था। याचिकाकर्ता के साथ साथ दो गवाहों ने अपने बयान भी दर्ज कराए थे। हालांकि, पूर्व की तरुण गोगोई सरकार ने इस मामले की जांच करवाने के बाद राहुल गांधी के आरोपों को सही करार दिया था। इसी मामले में कोर्ट ने राहुल को 29 सितंबर तक पेश होने के आदेश जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें