फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi London Visit: भतीजी के स्नातक समारोह के लिए लंदन गए राहुल; भाजपा के हमलों पर कांग्रेस का पलटवार

Tue, 24 Jun 2025 10:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : instagram/Rahul Gandhi
विज्ञापन

राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर हैं। कांग्रेस ने मंगलवार को बताया कि साफ किया कि राहुल अपनी भतीजी के स्नातक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन गए हैं। वे जल्द ही वापस आ जाएंगे। दरअसल, भाजपा की ओर से राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए गए थे। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर बार-बार गायब होने के लिए हमला किया था।

विज्ञापन


'ये बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं?'
मालवीय ने एक्स पर कहा था, 'राहुल गांधी पिछले सप्ताह ही विदेश छुट्टी पर थे। अब वह फिर से किसी अन्य अज्ञात स्थान पर विदेश चले गए हैं।' उन्होंने कहा था, 'ये बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी है, जो उन्हें इतनी बार देश से दूर रखती है? विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें भारत के लोगों को जवाब देना चाहिए।'

अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी बहरीन गए
सोशल मीडिया पर यह भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी बहरीन गए हैं। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि उनकी उड़ान का कार्यक्रम नई दिल्ली-बहरीन-लंदन था।
विज्ञापन




कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'पीएमओ हमेशा की तरह अपनी गंदी चालें चल रहा है। उसे और कुछ नहीं आता। राहुल गांधी अपनी भतीजी के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आ जाएंगे।' दरअसल, राहुल गांधी की भतीजी और प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा ब्रिटेन से स्नातक कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें