फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: चुनावी रणनीति बनाने आज गुजरात जाएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस के बूथ स्तरीय सम्मेलन में भी होंगे शामिल

Mon, 05 Sep 2022 10:10 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात आज गुजरात में बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करेंगे और साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे।  
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राहुल बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की एक रैली को भी संबोधित करेंगे और गुजरात के साबरमती आश्रम में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि गांधी अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में कांग्रेस के 'बूथ योद्धाओं' के 'परिवर्तन संकल्प' सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि वह बाद में साबरमती आश्रम जाएंगे जहां वह एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और कांग्रेस की 'भारत जोड़ी यात्रा' से पहले महात्मा गांधी का आशीर्वाद लेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तीन महीने के लंबे अभियान की तैयारी की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी इस दौरान प्रचार करेंगे।

विज्ञापन




राहुल गांधी ने आखिरी बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था
बता दें कि राहुल गांधी ने आखिरी बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था तब उन्होंने दाहोद शहर में आदिवासियों को संबोधित किया था। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस बार वह आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे और इस तरह पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। गांधी की गुजरात यात्रा सात सितंबर को पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से दो दिन पहले हो रही है। 3,500 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा और लगभग 150 दिनों में पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें