फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश यात्रा पर फिर रवाना हुए राहुल गांधी, कांग्रेस ने बताया आध्यात्मिक दौरा

Wed, 30 Oct 2019 03:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी फिर विदेश यात्रा पर चले गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे सोमवार को विदेश के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह एक हफ्ते तक वहां रहेंगे। वहीं उनकी पार्टी ने खराब अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन की तैयारी की हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस एक से आठ नवंबर के बीच 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इसी मुद्दे पर पांच से 15 नवंबर के बीच देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए जा रहे थे। जिसे लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सफाई दी है।
 


सुरजेवाला ने कहा, 'राहु्ल गांधी पहले भी समय-समय पर आध्यात्मिक दौरे पर जाते रहे हैं। वह वर्तमान में वही हैं। कांग्रेस का एक से आठ नवंबर के बीच 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार को घेरने की योजना को पूरी तरह से उनके दिशा-निर्देशों और परामर्श पर तैयार किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें