फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में नतीजे के बाद राहुल ने दी पीएम मोदी को नसीहत

Wed, 11 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Getty
विज्ञापन
उत्तराखंड नें राष्ट्रपति शासन हटाने और राज्य सरकार को बहाल संबंधी निर्णय आने के बाद से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी काफी उत्साहित हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी नसीहत दी है। राहुल ने उम्मीद जताई है कि इस घटना से प्रधानमंत्री आगे के लिए सबक लेंगे।
विज्ञापन


राहुल के इस ट्वीट में कांग्रेस पार्टी का जश्न साफ झलक रहा है। पहली बार राहुल ने सधी लाइनों में सीधे प्रधानमंत्री को आइना दिखाया है। खास बात यह है कि उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद राहुल ने यह ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड के मामले में वह जितना बुरा कर सकते थे, उन्होंने किया। हम जितना अच्छा कर सकते थे, हमने किया और अंत में लोकतंत्र की जीत हुई है।’

कांग्रेस उपाध्यक्ष यहीं चुप नहीं रहे। उन्होंने एक ट्वीट और किया, इसमें सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोल दिया। इस ट्वीट में राहुल कहा कि वह (कांग्रेस उपाध्यक्ष) आशा करते हैं कि मोदी जी इस प्रकरण (उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन) से सीख लेंगे। उन्होंने इस ट्वीट को धार देते हुए एक लाइन और जोड़ी और लिखा कि भारत के लोग लोकतंत्र की हत्या नहीं बर्दाश्त कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़गे ने भी साधा निशाना

pm modi - फोटो : pti
उत्तराखंड में सरकार बहाल होने के निर्णय के बाद कांग्रेस ने बुधवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि अब विपक्षी सरकारों को नहीं गिराया जाएगा और ‘लोकतंत्र की हत्या’ पर रोक लगेगी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शक्ति परीक्षण के नतीजों के बाद उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार अनुच्छेद 356 का प्रयोग करने से बचेगी और लोकतंत्र की हत्या रोकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें