फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो के दौरान राहुल गांधी को लगा बिजली करंट, मचा हड़कंप

Sat, 01 Oct 2016 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
आगरा में रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। फव्वारे चौक पर अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान राहुल गांधी को करंट लग गया। इस दौरान राज बब्बर भी उनके साथ थे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस दौरान राहुल गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे, नजदीक से एक बिजली का तार जा रहा था। इस दौरान तार राहुल का सिर तार से छू गया। वह तुरंत पीछे हटते हुए खुद को सुरक्षित किए। इसे देखते हुए एसपीजी हरकत में आ गई, लेकिन तब तक राहुल ने खुद को संभाल लिया था।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजबब्बर भी थे। राजबब्बर के हाल चाल पूछने पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, तुमने तो मुझे करंट लगवा दी।  हालांकि, इस बीच उन्होंने फूल फेंक रहे लोगों को भी ऐसा करने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के दौरान मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी
देवरिया से दिल्ली की किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी आगरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन किया। मंदिर से निकलकर उन्होंने रोड शो शुरू किया। इस बीच होलीगेट और दरेसी पर राहुल ने लोगों को संबोधित किया।

सभा के दौरान राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 उद्योगपतियों को 10 हजार करोड़ से ज्यादा दे दिया। उनके 7वें वेतन आयोग से सेना खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास 10 लाख करोड़ रुपए हैं, उससे वह किसानों और गरीबों की मदद कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें