फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : कांग्रेस में संभावित बदलावों को लेकर राहुल ने राज्य से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की

Thu, 08 Jul 2021 12:10 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद बुधवार शाम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कई विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की।
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : congress youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की बिहार इकाई में संभावित बदलावों को लेकर बुधवार को राज्य से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पर पहुंचकर उनसे मुलाकात करने वाले नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री मीरा कुमार, शकील अहमद, प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह, निखिल कुमार, अवधेश सिंह, अशोक राम, अनिल शर्मा और अजीत शर्मा शामिल थे।

पार्टी के एक नेता ने मीडिया को बताया कि इन नेताओं ने बिहार कांग्रेस में संभावित बदलावों को लेकर राहुल गांधी के समक्ष अपनी राय रखी है। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद बुधवार शाम बिहार प्रदेश कांग्रेस के कई विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की।
विज्ञापन


पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) और वाम दलों के साथ गठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस सिर्फ 19 सीटें ही जीत पाई थी। राजद और वाम दलों के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इसके बाद से ही बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव को लेकर चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें