फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया और राहुल गांधी ने जो बाइडन और कमला हैरिस को दी बधाई 

Sun, 08 Nov 2020 01:19 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बाइडन के अमेरिका का राष्ट्रपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि बाइडन और कमला हैरिस के परिपक्व नेतृत्व में भारत को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच की साझेदारी से इस क्षेत्र और विश्व में शांति व विकास का वातावरण पैदा होगा। 

राहुल ने ट्वीट किया, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को बधाई। मुझे भरोसा है कि वह अमेरिका को एकजुट करेंगे और एक स्पष्ट दिशा का मजबूत भाव प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा, उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं कमला हैरिस को बधाई। हमें इसका गर्व होता है कि अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति की जड़ें भारत से जुड़ी हैं। 
 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी बाइडन और कमला हैरिस के निर्वाचन पर बधाई दी।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया। प्रमुख अमेरिकी मीडिया संगठनों की रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। इस राज्य में जीत के बाद बाइडन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिल गए जो जीत के लिए जरूरी थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें