फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के हर मोर्चे से भागे मोदी, पर हम उन्हें संसद से नहीं भागने देंगेः राहुल गांधी

Thu, 08 Dec 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांंधी
विज्ञापन
नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष गुरुवार को काला दिवस मना रहा है। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के सांसद काली पट्टी बांध कर पहुंचे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला मुर्खतापूर्ण है। मोदी जी अब कालेधन की बात नहीं करते। नोटबंदी में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

  #WATCH: Congress VP Rahul Gandhi says, PM Narendra Modi's so-called bold decision (#DeMonetisation) was a "foolish" decision. pic.twitter.com/rO1BxNsW3p — ANI (@ANI_news) December 8, 2016


राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चल रहे नोट बंद करने की मुख्य वजहें काला धन, जाली नोट और आतंकवाद में इस्तेमाल हो रहा पैसा बताया था। अब रिजर्व बैंक ने कह दिया है कि उसके पास लगभग उतने रुपए लौट आए हैं जितने उसने जारी किए थे तो फिर काला धन हैं कहां?
विज्ञापन

  He (PM Modi) is laughing, having a nice time while the people of the country are suffering: Rahul Gandhi #demonetisation pic.twitter.com/Llt0ZEsnwr — ANI (@ANI_news) December 8, 2016


राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी से देश को नुकसान हुआ है। इससे करीब और किसान बर्बाद हो गए हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। ये प्रधानमंत्री का बोल्ड नहीं, बल्कि बेकार निर्णय है। ये बिना-सोचे समझे लिए गया निर्णय है। पूरा देश संघर्ष कर रहा है।
  Lok Sabha mein agar mujhe bolne diya jaye toh main sab bata doonga ki Paytm kaise "PAY TO MODI" hota hai: Rahul Gandhi — ANI (@ANI_news) December 8, 2016


कालेधन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि ये आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम है। लेकिन, जो आतंकवादी पकड़े गए उनके पास से नए नोट मिले। इसके बाद वह कैशलेस इकॉनमी में गए, जिससे कुछ बड़े लोगों को फायदा होगा। 

राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें। हम उन्हें यहां से उन्हें भागने नहीं देंगे। वहीं, पेटीएम को पे टू पीएम बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में बोलने दिया जाए तो सब बता दूंगा कि ये कैसे हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें