फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC बैठक के बाद राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- नहीं मिला एक भी सवाल का जवाब

Sat, 23 Dec 2017 03:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  शुक्रवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जोश में दिखे। राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर पूछा है कि पीएम चुप क्यों हैं?
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले में अबतक चुप्पी साधे हुए है। राफेड डील पर भी पीएम कुछ नहीं बोलते। 2जी पर सच्चाई सबके सामने है। दरअसल बीजेपी की पूरी सरंचना झूठ पर आधारित है।'

मोदी का न तो गुजरात मॉडल सच्चा है न मोदी 15 लाख रुपए एकाउंट में आने वाले मामले पर ही कुछ बोलते हैं। राहुल ने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री से लगातार तीन सवाल कर रहा हूं लेकिन मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं वो चुप हैं।
विज्ञापन

  The whole architecture of BJP is about lies, the whole structure is about lies: Congress President Rahul Gandhi after CWC meet in Delhi pic.twitter.com/4pd73bSTxL — ANI (@ANI) December 22, 2017


बता दें कि बैठक में निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के तमाम दिग्‍गज भी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ेंः राहुल के हाथों में पार्टी की कमान, नेहरू 6 बार तो सोनिया रहीं 19 सालों तक रहीं कांग्रेस अध्यक्ष

बता दें कि बीते 16 नवंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया था। हालांकि इसके बाद आए गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों के परिणाम उनके लिहाज से ज्यादा अच्छे नही रहे। इस दौरान पार्टी को हिमाचल में अपनी सरकार से भी हाथ धोना पड़ा, राहुल के लिए राहतभरी खबर सिर्फ इतनी थी कि गुजरात चुनावों में उनकी जबरदस्त मेहनत के चलते पार्टी की सीटों में पहले से काफी इजाफा हो गया। 
विज्ञापन


वहीं ‌दिल्‍ली ‌स्थित पार्टी मुख्यालय में चल रही बैठक में कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा भी पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें