फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी अपनी पार्टी को ही नहीं संभाल सकते, देश कैसे चलाएंगे : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Sun, 22 Sep 2019 05:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामदास अठावले (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वालों पर हमला किया है। अठावले ने रविवार को कहा है कि पांच साल तक अच्छा काम करने के बाद भी कुछ लोगों ने पीएम मोदी की छवि खराब करने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने तय कर लिया था कि मोदी जी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन


अठावले ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी अपनी पार्टी को अच्छी तरह से प्रबंधित नहीं कर सकते हैं, तो वो देश कैसे चलाएंगे? परिणामस्वरूप, वो अमेठी से चुनाव हार गए। 
 



इस से पहले शनिवार को अठावले ने कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और छोटे दलों का गठबंधन 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में 240 से 250 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा था कि भाजपा और शिवसेना को छोटे मुद्दों को छोड़ कर अपनी ताकत के आधार पर सीटों का बंटवारा करना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें