फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nyay Yatra: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भिवंडी से शुरू; पटोले बोले- मोदी सरकार ने देश बेचने का काम किया

Sat, 16 Mar 2024 01:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63वां दिन है। एक फिर से न्याय यात्रा भिवंडी के दापोड़ा से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिवंडी में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कई तीखे वार किए। उन्होंने कहा, 'कोविड जब हिंदुस्तान में लाशों का ढेर बना रहा था, तब वैक्सीन वाली कंपनी पीएम मोदी को पैसा दे रही थी।'
    
विज्ञापन

भाजपा को सत्ता से बाहर करना उद्देश्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'महाराष्ट्र कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाराष्ट्र के लोगों का एक ही उद्देश्य है- भाजपा को सत्ता से बाहर करना। मोदी सरकार ने सपने बेचकर देश बेचने का काम किया है।' 
 
बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और आज मुंबई में समाप्त होनी है।

लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, 'कांग्रेस और इंडिया का गठबंधन एकजुट है, कल मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बड़ा समापन होने जा रहा है। राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इंडिया गठबंधन मजबूत है और संसद में 300 सीटें जीतने जा रहा है।'

यात्रा ने लोगों की सोच बदल दी
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'इस यात्रा का समाज के लोगों पर प्रभाव पड़ा है। राहुल गांधी द्वारा दी गई टैगलाइन 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं' ने लोगों की सोच बदल दी है। 
विज्ञापन

 
जांच एजेंसियों पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, 'हमारी तरफ से यह वादा है कि हम इस व्यवस्था को ठीक करेंगे। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने एजेंसी के दुरुपयोग में योगदान दिया है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें