फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें ‘अनलॉक’ कर दी: राहुल गांधी

Wed, 24 Jun 2020 02:53 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को ‘अनलॉक’ कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें अनलॉक कर दी हैं। 



सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य के संबंध में अधिसूचना के अनुसार 17 दिन तक लगातार वृद्धि के बाद बुधवार को पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। वहीं, डीजल कीमतों में देशभर में 48 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में अब डीजल का दाम 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें