फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने गडकरी का वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सही फरमाया है'

Tue, 09 Oct 2018 03:48 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक कथित वीडियो शेयर कर नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि इस सरकार ने 'लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।' 

विज्ञापन


गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कहा, 'सही फरमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।'

उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गडकरी कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं, 'हमें विश्वास नहीं था कि हम सत्ता में आएंगे। फिर हमारे लोगों ने कहा कि बड़े-बड़े वादे करो। अब समस्या यह है कि लोगों ने हमें सत्ता दे दी।' 
विज्ञापन


यह वीडियो मराठी भाषा में है और इसमें गडकरी अभिनेता नाना पाटेकर से बातचीत करते देखे जा सकते हैं। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें