चीन के सिक्किम बॉर्डर के पास नई सड़क और सैन्य शिविर बनाने की खबरों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से पहले ट्वीट कर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “इतना भी मत डरो, आज चीन की बात करो!”
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में ‘आज चीन की बात करो’ का इशारा प्रधानमंत्री मोदी की ओर किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। राहुल गांधी का इशारा पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ओर ही था कि आज पीएम मोदी चीन की बात करें, डरें नहीं।