फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- आपने देश के सम्मान से समझौता किया, खोखले भाषण देना बंद करें

Thu, 22 May 2025 07:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में कहा था कि हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने नष्ट कर दिए। जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो उसका नतीजा क्या होता है, यह पाकिस्तान को बता दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सम्मान से समझौता कर लिया है। अब खोखले भाषण देना बंद कर दीजिए।
विज्ञापन

 
एक्स पर पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए कि आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? आपका खून सिर्फ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया!

ये भी पढ़ें:  'PM ने दुनिया को बताया आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे', उपराष्ट्रपति ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी
इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में कहा था कि हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने नष्ट कर दिए। जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो उसका नतीजा क्या होता है, यह पाकिस्तान को बता दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने तीन नियम तय किए हैं। अगर, भारत पर आतंकी हमला हुआ तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। इसे देश के विरुद्ध युद्ध माना जाएगा, समय सेना तय करेगी। एटम बम की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं है। आतंकियों और आतंकपरस्त सरकार को एक ही माना जाएगा। पाकिस्तान का "स्टेट और नॉन-स्टेट" वाला खेल अब नहीं चलेगा। भारत ने पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें