फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता और मोदी करते हैं झूठे वादे: राहुल

Sat, 23 Apr 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता।
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और दोनों पर रोजगार देने का झूठा वादा करने का आरोप लगाया। हावड़ा में कांग्रेस की एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता झूठे वादे करती हैं और केंद्र में उनके मित्र नरेंद्र मोदी।  राहुल ने इन दोनों पर तानाशाह होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि ममता और मोदी जी दोनों झूठे वादे करते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने 70 लाख नौकरी के अवसर मुहैया कराने का वादा किया था। वहीं, मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। एक भी व्यक्ति को रोजगार हासिल नहीं हुआ है। ममता सरकार की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में माफिया और सिंडीकेट ही सरकार चला रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है।

उन्होंने शारदा चिटफंड घोटाले का जिक्र करते हुए ममता पर आम लोगों के पैसे लूटने का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि कभी दूसरे राज्यों से लोग रोजगार की तलाश में कोलकाता आते थे, लेकिन अब उल्टा हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि ममता सरकार युवकों को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम है। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। बंगाल में पूरी तरह माफिया और सिंडीकेट राज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-वाम गठबंधन सरकार अगर सत्ता में आया, तो लोगों को रोजगार मुहैया कराना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। राहुल ने कहा कि मोदी व ममता को झूठ बोलने और झूठे वादे करने की आदत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें