फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर राहुल गांधी का वार, पाक-अफगानिस्तान ने कोरोना को बेहतर तरीके से संभाला

Fri, 16 Oct 2020 10:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसी न किसी मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। देश की अर्थव्यवस्था और कोरोना वायरस महामारी को लेकर उनकी आवाज ज्यादा मुखर रहती है। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि हमारी तुलना में पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक ने कोरोना को बेहतर तरीके से संभाला है।

विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा सरकार द्वारा हासिल की गई एक और ठोस उपलब्धि। यहां तक कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने भारत की तुलना में कोविड-19 को बेहतर तरीके से संभाला।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के हवाले से बनाया गया एक ग्राफ साझा किया है। जिसमें भारत की जीडीपी में 10.30 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया गया है।


बता दें कि आईएमएफ की रिपोर्ट ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत के जीडीपी ग्रोथ में 10 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कहा गया है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ बांग्लादेश से भी कम रहने वाली है।
विज्ञापन


इस हफ्ते आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें कहा गया है कि भारत दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे गरीब देश बनने की ओर बढ़ रहा है। यदि कुल जीडीपी अनुमान पर नजर डालें तो केवल पाकिस्तान और नेपाल ही भारत से पीछे रह जाएंगे। जबकि बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश हमसे आगे होंगे। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2021 में 8.8 प्रतिशत विकास दर के साथ भारत, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर वापसी कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें