फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक होता है अहंकार

Mon, 15 Jun 2020 01:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि भारत में लगाए गए लॉकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक अहंकार होता है।

विज्ञापन

उन्होंने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, 'यह लॉकडाउन साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार।'  कांग्रेस नेता ने लॉकडाउन के चारों चरणों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।




स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 11,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सोमवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 3,32,424 हो गए। संक्रमण से 325 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 9,520 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें