फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डियों से फसल की नुकसान उठाने वाले राज्यों और किसानों की मदद करे केंद्रः राहुल गांधी

Sat, 27 Jun 2020 02:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के कई प्रदेशों में टिड्डियों के दल से हुए फसलों के नुकसान को लेकर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को संबंधित राज्यों एवं किसानों की मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘टिड्डी दल ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में फसल को नष्ट कर दिया है। भारत सरकार को राज्यों और इस समस्या के कारण नुकसान उठाने वाले किसानों की मदद करनी चाहिए।’ गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में कहर मचा चुके टिड्डी दल अब दिल्ली से सटे हरियाण के गुरुग्राम पहुंच गए हैं और यहां शनिवार को अनेक स्थानों पर आसमान में टिड्डियों का जाल सा छा गया।

कोरोना वायरस के सामने प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मसमर्पण किया

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को देशभर में 18 हजार से ऊपर नए मामले दर्ज किए गए। इसे लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री खामोश हैं और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड-19 देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार की उसे हराने की कोई योजना नहीं है। प्रधानमंत्री खामोश हैं। उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और वे महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने से इनकार कर रहे हैं।’ कांग्रेस अध्यक्ष का बयान ऐसे समय पर आया है जब केवल छह दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक लाख का इजाफा हुआ है।

बता दें कि भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर पांच लाख हो गई। केवल छह दिनों में कोविड-19 के मामलों में एक लाख की वृद्धि हुई। वहीं शुक्रवार को पहली बार 18,000 हजार नए मामले सामने आए। वायरस के कारण शुक्रवार को 381 लोगों की मौत हुई। पहली बार चार दिनों में मृतकों की संख्या 400 से कम रही।

यह भी पढ़ें-कोरोना: केवल छह दिन में एक लाख मामले बढ़े, शुक्रवार को सामने आए 18 हजार केस

राज्य सरकारों के आंकड़े के अनुसार, देश में अब इस खतरनाक वायरस के 5,09,377 मामले सामने आए हैं और 15,681 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2.95 लाख लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। भारत में इस वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 18,572 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले एक दिन में सामने आए अधिकतम मामलों का रिकॉर्ड 17,870 था। यह पिछले आठ दिनों में मामलों की अधिकतम संख्या थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें