फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- मिडिल-ईस्ट में परेशान भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार

Wed, 15 Apr 2020 01:26 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। राहुल गांधी ने लॉकडाउन के कारण मिडिल-ईस्ट में हजारों की संख्या में फंसे भारतीय श्रमिकों को देश वापस लाने की मांग सरकार से की है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए पृथकवास में रखने की योजना भी बनानी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया कि पश्चिम एशिया में कोविड-19 के संकट और कारोबारों के बंद होने से हजारों भारतीय कामगार बहुत मुश्किल में हैं और वे भारत लौटने के लिए परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे इन भाई एवं बहनों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए और यह उन्हें पृथक रखने की योजना के साथ किया जाए। कोरोना से जंग को लेकर देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें