फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: कोनराड संगमा बोले- 68 टेस्ट में से केवल छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 15 Apr 2020 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस 11 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसी बीच मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का कहना है कि अब तक जांचे गए 68 में से छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी पहले कोरोना मरीज के परिवार के सदस्य और सहायक हैं। छह अन्य मामलों का पुनर्परीक्षण किया जा रहा है। बाकी के सभी मामले निगेटिव हैं।

विज्ञापन

 

बता दें कि राज्य के पहले कोरोना मरीज एक डॉक्टर और शिलॉन्ग स्थित बेथानी अस्पताल समूह के प्रबंध निदेशक थे। जिनकी देर रात मौत हो गई है। मृतक सोमवार को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। राज्य सरकार उनके संपर्क में आए लगभग दो हजार लोगों को ट्रेस कर चुकी है।

मरीज के प्राथमिक संपर्क में आए आधे लोगों यानी 90 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इससे पहले संगमा ने ट्वीट करके कहा था, 'मुझे यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि मेघालय के पहले कोविड-19 मरीज की आज सुबह (बुधवार) 2:45 बजे मौत हो गई है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी सांत्वना है।'
विज्ञापन


माना जा रहा है कि डॉक्टर को अपने एयर इंडिया में काम करने वाले पायलट दामाद से कोरोना का संक्रमण हुआ था। उनके दामाद 16 मार्च को न्यूयॉर्क से दिल्ली लौटे थे और 24 मार्च को शिलॉन्ग आए थे। हालांकि पायलट सात अप्रैल तक क्वारंटाइन (एकांतवास) में थे। वह स्पर्शोन्मुख थे और इससे पहले उसका कोरोना वायरस के लिए परीक्षण नहीं किया गया था।

संगमा ने मंगलवार को कहा था, 'शुरुआती जांच बताती है कि मरीज का कोई रिश्तेदार कोरोना प्रभावित देश से लौटा है और 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी होने से पहले ही शिलॉन्ग आ गया था। बेशक उसने सभी तरह के एहतियात बरते थे लेकिन कई बार हमने स्पर्शोन्मुख मामले देखे हैं। जिसमें मरीज के अंदर लक्षण नजर नहीं आते हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें