फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में सरकार गठन का जश्न मनाएगी कांग्रेस, 'भाजपा जलती है तो जले'

Tue, 22 May 2018 07:00 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली  
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के होने वाले नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शानदार स्वागत किया है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कुमारस्वामी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का भरोसा दिया है। 

विज्ञापन


सोनिया गांधी का बेंग्लुरू जाना उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल वह वहां जाने के लिए तैयार हैं। उच्चपदस्थ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में नए सरकार के गठन का पूरा जश्न मनाने की तैयारी कर रही है।

सूत्र बताते हैं कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान करीब-करीब सभी बड़ी विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के नेता मौजूद रहेंगे। इसके लिए कुमारस्वामी भी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा भी राजनीतिक दलों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अनुरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कर्नाटक में सोनिया

- फोटो : PTI
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। इसके चलते वह राजनीतिक कामों में स्वास्थ्य के हिसाब से रुचि लेती हैं। यही वजह रही की वह पिछले तमाम विधानसभा चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाई। यहां तक कि गुजरात चुनाव प्रचार में भी सोनिया ने हिस्सा नहीं लिया, लेकिन कर्नाटक में उन्होंने पार्टी के प्रचार किया। ऐसे में सोनिया गांधी का एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में जाना काफी माने रखता है। 

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष भले बन गए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपनी दावेदारी पेश कर दी है, लेकिन विपक्ष के राजनीति की धुरी सोनिया गांधी ही है।

भाजपा जलती है तो जले

कांग्रेस पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि कर्नाटक में नई सरकार का गठन हमारी पार्टी और जद(एस) के तालमेल से हो रहा है। इसलिए पार्टी जश्न मनाएगी। भाजपा इससे जलती है तो जले। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कांफ्रेस को उनकी बौखलाहट से जोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि नई सरकार के गठन से भाजपा का ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है। 

हरिप्रसाद ने कहा कि वह ग्लाइडर पर सवार थे और हवा में उड़कर हवाई किले बना रहे थे। इसलिए यदि भाजपा अध्यक्ष को तकलीफ हो रही है तो होती रहे, कांग्रेस तो एचडी कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने और वहां नई सरकार के गठित होने का पूरा जश्न मनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें