जज लोया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज विपक्ष के नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी ने कहा कि 'राज्यसभा और लोकसभा के कई सांसद चाहते हैं कि मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए यही नहीं इसके लिए एसआईटी भी गठित की जानी चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा 'एक जज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। ऐसे में अगर केस की जांच ठीक से होती है यह उनके परिवार के लिए भी न्यायपूर्ण साबित होगा।'
राहुल ने आगे कहा '15 दलों के 114 सांसदों ने एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें जज लोया की मौत को संदिग्ध माना गया है। ऐसे में हम सभी इसकी स्वतंत्र जांच चाहते हैं।'
बता दें कि पिछले दिनों जस्टिस लोया मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई अधूरी रही जिसकी वजह से दायर याचिकाओं पर अगली सुनवाई सोमवार को की जाएगी।
बता दें कि
जस्टिस लोया मामले को जस्टिस दवे ने संदिग्ध माना है और जजों की बेंच से मामले में स्वतंत्र जांच की मांग की है। जज लोया मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को याचिकाकर्ताओं के वकीलों और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की आपस में तीखी बहस भी हुई।