बता दें कि राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस और
भारतीय जनता पार्टी के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस राज्य में अपनी सत्ता बचाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा दक्षिण में पहला राज्य फतह करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने साल 2013 में भाजपा से सत्ता छीन ली थी।
राहुल ने इससे पहले बुधवार को भाजपा प्रभावी माने जाने वाले तटीय उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों का दौरा किया था। राहुल गांधी ने यहां जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि वे सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे। मोदी जी आएंगे और बार- बार झूठ बोलेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में उन्होंने पैसे का इस्तेमाल कर सरकारें बनाई हैं।