फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का आरोप- सहारा ने मोदी को 6 महीने में दिए 40 करोड़

Wed, 21 Dec 2016 08:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि गुजरात के  मुख्यमंत्री रहते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारा और बिड़ला समूह से पैसे लिए थे। उन्होंने इस मामले की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की। हालांकि, भाजपा ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि अगस्तावेस्टलैंड जांच से ध्यान हटाने के लिए राहुल यह आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के गृह राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग के रिकार्ड में सहारा के अधिकारियों द्वारा दर्ज किया गया नोट मौजूद है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने अक्तूबर 2013 से फरवरी 2014 के बीच नौ बार मोदी को पैसे दिए।

उन्होंने कहा कि इस बारे में रिकार्ड आयकर विभाग के पास हैं, जिसने उस वक्त कंपनी पर छापेमारी की थी जब मोदी गुजरात के सीएम थे। इसी तरह आयकर विभाग के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक बिड़ला समूह ने भी मुख्यमंत्री रहते वक्त मोदी को 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया। अभी तक इस मामले की जांच नहीं होने पर आश्चर्य जताते हुए राहुल ने इसकी स्वतंत्र जांच की मांग की। पिछले सप्ताह राहुल ने दावा किया था कि उनके पास पीएम मोदी के निजी भ्रष्टाचार के साक्ष्य हैं, लेकिन उन्हें लोकसभा में बोलने से रोका जा रहा है क्योंकि इससे भूचाल आ जाएगा।
विज्ञापन


राहुल के आरोपों पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये आरोप आधारहीन, झूठे और शर्मनाक हैं। यह अगस्तावेस्टलैंड घोटाले की जांच में कई कांग्रेस नेताओं और एक परिवार के आ रहे नाम से ध्यान हटाने की कोशिश है। रैली के बाद कांग्रेस ने अपने उपाध्यक्ष की ओर किए गए ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी रिश्वत लेते हैं और उसके बाद काले धन से लड़ने के नाम पर देश पर नोटबंदी थोपते हैं। 
राहुल गांधी का दावा, इन तारीखों को दिए गए मोदी को करोड़ों रुपये 

>30 अक्टूबर 2013 को 2.5 करोड
>12 नवंबर 2013 को 2.5 करोड़ 
>27 नवंबर 2013 को 2.5 करोड़
>29 नवंबर 2013 को 5 करोड़
>6 दिसंबर 2013 को 5 करोड़
>19 दिसंबर 2013 को 5 करोड़
>13 जनवरी 2014 को 5 करोड़
>28 जनवरी 2014 को 5 करोड़
>22 फरवरी 2014 को 5 करोड़
  As per record with IT,Rs2.5 cr was given to PM Modi on 30 Oct '13;Rs 5cr on 12 Nov '13;Rs 2.5 cr on 27 Nov '13;Rs 5cr on 29 Nov '13: RGandhi pic.twitter.com/5nVqjO5FyB — ANI (@ANI_news) December 21, 2016

  Entries showed Rs 5cr given to PM Modi on 6 Dec ’13;Rs 5cr on 19 Dec ’13;Rs 5cr on 13 Jan ’14;Rs 5cr on 28 Jan ’14;Rs 5cr 22 Feb ’14-RGandhi pic.twitter.com/11S1jvF2Nh — ANI (@ANI_news) December 21, 2016
विज्ञापन

राहुल ने और क्या कहा

राहुल गांधी
राहुल ने इनकम टैक्स विभाग के दस्तावेजों का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सहारा और बिड़ला कंपनी से कई बार करोड़ों रुपये लिए। इसके अलावा राहुल ने नोटबंदी को आम लोगों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसका मकसद विजय माल्या जैसे 'चोरों' का कर्ज माफ करना था। राहुल ने और क्या कहा-

>कांग्रेस पार्टी सबसे पहले देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहती थी।
> नरेंद्र मोदी सरकार देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए एक भी उचित कदम उठाएगी तो कांग्रेस पार्टी 10 फीसदी उसके साथ रहेगी।
> नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी जैसा गलत फैसला लिया।
> मोदी ने 2.5 साल में हिंदुस्तान के गरीब और कमजोर लोगों पर आक्रमण किया है।
> कर्जा माफ, बिजली बिल माफ और अनाज-सब्जी के लिए सही दाम। ढाई साल से मांग रहे हैं।
>  पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान में हर रोज किसान डर के जीते हैं।
> वे सोचते हैं कि कोई वे दिन न आए कि उनके पिता आत्महत्या कर लें।
> राहुल ने कहा सिर्फ छह फीसदी कालाधन कैश में है।
> 94 फीसदी कालाधन सोना, रियल एस्टेट, जमीन और विदेशों में है।
> ये वही लोग हैं जो मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और चीन जाते हैं। 
> सिर्फ एक फीसदी व्यक्ति के पास पूरा कालाधन है।
> नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में कहा कि हिंदुस्तान का कालाधन विदेशों में है।
> नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि ये पैसे वापस लाएंगे।
> हर एकाउंट में 15 लाख रुपए डाल कर देखेंगे।
> नरेंद्र मोदी ने अपने देश के कैश की बात नहीं, बल्कि विदेश अकाउंट में डॉलर में जमा रुपए की बात की थी।
>स्विट्जरलैंड की सरकार ने स्विस अकाउंट में जितने लोगों के पैसे जमा हैं उनके नाम क्यों नहीं उजागर किए।
> नरेंद्र मोदी जी आप उन लोगों के नाम संसद में क्यों नहीं रखते।
> नरेंद्र मोदी जी ने विजय माल्या के 12 हजार करोड़ रुपए माफ किए।
> नरेंद्र मोदी जी ने अपने भ्रष्टाचार की लड़ाई हिंदुस्तान के मजदूर, किसान और छोटे कामगारों के कंधे पर लड़कर लड़ी।
> देश में 50 परिवार के पास है कालाधन।
> फीसदी लोगों को देश का 60 फीसदी पैसा दिया।
> मोदी जी चोरों को बचा रहे हैं।
> मोदी ने गरीबों पर फायर बॉम्बिंग की
> 60 साल में देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी आज है।
> नरेंद्र मोदी ने संसद में मुझे बोलने नहीं दिए।
> संसद में नरेंद्र मोदी मेरे सामने खड़े होने के लिए तैयार नहीं थे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें