फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों की कमी को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, फेसबुक पर लिखा पोस्ट

Sun, 10 Feb 2019 03:05 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर नौकरियों की कमी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अक्षमता ने अहंकार के साथ मिलकर सरकार को 'नैतिक दिवालियापन की पाठ्यपुस्तक का मामला' बना दिया है।

विज्ञापन


गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें ऊबर ड्राइवर का कहना था कि सरकार ने नौकरियां नहीं दीं और उसे लाखों खर्च करने के बाद एक नौकरी मिली। ड्राइवर ने यह बयान तब दिया जब उससे नीति आयोग की उस रिपोर्ट के बारे में सवाल किया गया था जिसमें कहा गया था कि ओला/ऊबर से दो मिलियन नौकरियां पैदा हुई हैं। 

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'अहंकार के साथ मिलकर अक्षमता ने इस सरकार को नैतिक दिवालियापन की एक पाठ्यपुस्तक का मामला बना दिया है।' गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और उनपर वह वादा पूरा न करने का आरोप लगाया जो उन्होंने सत्ता में आने से पहले किया था। मोदी ने कहा था कि वह हर साल 2 करोड़ नौकरियां पैदा करेंगे।
विज्ञापन


बेरोजगारी को लेकर सरकार पर उनके हमले राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय की एक रिपोर्ट के आधार पर बढ़ गए हैं जिसमें कहा गया था कि बेरोजगारी की दर 45 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इस रिपोर्ट को एक अंग्रेजी अखबार ने प्रकाशित किया था। हालांकि अपने बचाव में सरकार ने कहा था कि सर्वे की रिपोर्ट अंतिम नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें