फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी: लद्दाख में चीन की घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप, फिर किया 'दो भारत' का जिक्र

Thu, 03 Feb 2022 04:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान कई विचारधाराओं, भाषाओं, संस्कृतियों का एक गुलदस्ता है। लेकिन भाजपा के लोग चाहते हैं कि इन सब पर एक ही विचारधारा शासन करे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक रैली के दौरान राहुल ने भाजपा की विचारधारा पर हमला बोला और कहा कि भारत में ये एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। भारत के बाहर की शक्तियां हमारी ओर देखकर कहती है कि भारत कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा, "चीन की सेना लद्दाख में इसलिए घुस पाई क्योंकि भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री ने उनके घुसने के बाद देश से कहा कि कोई अंदर नहीं आया है।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान कई विचारधाराओं, भाषाओं, संस्कृतियों का एक गुलदस्ता है। लेकिन भाजपा के लोग चाहते हैं कि इन सब पर एक ही विचारधारा शासन करे। लेकिन कल मैंने संसद में भी कहा है कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम भाजपा को दिखाएंगे कि असली हिंदुस्तान क्या है?

उन्होंने कहा, "आज ये चाहते हैं कि जिन करोड़ों लोगों ने इस देश को बनाया है उन्हें परे कर दिया जाए और 100-200 लोगों को देश का पूरा धन पकड़ा दिया जाए। भारत में 100 सबसे अमीर लोगों के पास देश की 40% आबादी से ज़्यादा धन है।" 
विज्ञापन


राहुल ने भाजपा सांसदों की ओर से 70 वर्षों के कांग्रेस के कार्यकाल को लेकर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जब ये सवाल पूछते हैं कि 70 सालों में देश में क्या हुआ। तब ये हमारे किसान, उनके माता-पिता, मज़दूरों, कारीगरों, हमारे छोटे व्यवसायियों का अपमान करते हैं। कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते हैं। भारत की गरीब जनता ने 'खून-पसीना' देकर वर्षों का बदलाव किया है।"

राहुल ने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का शिलान्यास किया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' समेत कई योजनाओ की शुरूआत की तथा 'सेवाग्राम' और 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' का शिलान्यास किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा , ‘‘आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ कर उन्होंने राज्य के साढ़े तीन लाख से अधिक भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में राशि अंतरित की है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को मदद पहुंचाने का यह देश में पहला उदाहरण है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें