फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का आरोप, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को मारा

Fri, 28 Jul 2017 10:19 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : SELF
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को मारा, छोटे धंधे बंद करवाए, दलितों को मारा और राज्य में स्कैम किए।
विज्ञापन


Aapko darne ki zarurat nhi hai kyunki is jhoot k upar sirf sacchai ki jeet hogi or wo sacchai aap log he laoge: Rahul Gandhi in Chhattisgarh — ANI (@ANI_news) July 28, 2017
Satta mein aane ke liye BJP ne Chhattisgarh mein scam kiye,aadivasiyon ko maara,chhote dhandhe band karwaye,Daliton ko maara:Rahul Gandhi — ANI (@ANI_news) July 28, 2017
विज्ञापन


गांधी ने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस झूठ के ऊपर सिर्फ सच की जीत होगी और वो सच्चाई आप लोग ही लाओगे। राहुल ने कहा कि बीजेपी वाले इतनी जोर से झूठ बोलते हैं जिसे कि वो सच लगे। वो सिर्फ पॉवर में आने के लिए बार- बार झूठ बोलते हैं। उन्होंने वहां कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। शनिवार यानि कि 29 जुलाई को वह नगरनारप में सभा मेें भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए लौटेंगे।  

गौरतलब है कि जब से बिहार सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़, सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाई है तब से लेकर लगातार राहुल गांधी बीजेपी और नीतीश कुमार पर हमलावार बने हुए हैं। उन्होंने नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने के बाद उन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि सत्ता के लिए व्यक्ति कुछ भी कर सकता है, कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें