फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल द्रविड़ ने डॉक्टर की डिग्री लेने से किया इन्कार

Thu, 26 Jan 2017 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : file photo
विज्ञापन
भारत के पूर्व कप्तान और द वॉल से मशहूर राहुल द्रविड़ ने बैंगलोर विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टरेट कि डिग्री लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने यह कहते हुए मना किया कि वह अपने खेल में रिर्सच समाप्त करने के बाद वो डाक्टर की डिग्री लेना पसंद करेंगे।
विज्ञापन


बैंगलोर विश्वविद्यालय के 52वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में विवि की ओर से राहुल के खेल के क्षेत्र में दिए गए उल्‍लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने का ऐलान किया गया। मगर द्रविड ने डिग्री लेने से इंकार कर दिया।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ''क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने सभी लोंगो के बीच में मानद उपाधि लेने से मना कर दिया''।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि द्रविड़ ने डॉक्टर कि मानक उपाधि लेने से मना किया हो  इससे पहले भी उन्होंने गुलबर्गा विश्वविद्यालय की डॉक्टर की उपाधि लेने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि, द्रविड़ का बचपन बैंगलोर में ही बीता। उनकी स्कूली शिक्षा बैंगलोर के सेन्ट जोसेफ स्कूल से हुई। उसके बाद उन्होंने सेन्ट जोसेफ कॉलेज से कार्मस से ग्रेजुएट हैं। राहुल ने एमबीए भी इसी कॉलेज से किया है ‌। इसी बीच उनका चयन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ।

बहरहाल,16 साल क्रिकेट खेलने के बाद 2012 में राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ ने 1996 में अपने करियर की शुरुआत की। फिलहाल वो अभी भारत के अंडर-19 टीम के कोच हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें