फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय गोवा के निजी दौरे पर पहुंचे राहुल और सोनिया गांधी

Sun, 27 Jan 2019 02:11 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
sonia and rahul
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को एक निजी दौरे पर गोवा पहुंचे। राज्य के एक पार्टी पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। नाम न जाहिर करने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से बात करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के दोनों ही नेताओं के कार्यक्रम गुप्त रखे गए हैं और ऐसी उम्मीद है कि यह दोनों ‘अगले तीन दिन’ तक गोवा में रहेंगे।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, ‘‘ वे दोनों गोवा के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हैं।' गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील कवठनकर ने इन दोनों के दौरे की पुष्टि की और कहा कि दोनों नेता गोवा प्रवास के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूरी तरह से एक निजी दौरा है।' 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें