फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने केंद्र पर CBI के दुरुपयोग का लगाया आरोप, लालू बोले- पीएम मोदी बदले की राजनीति के जनक

Sat, 17 Mar 2018 03:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग और बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। राहुल ने एक अखबार में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि सीबीआई के दुरुपयोग के सवाल पर राहुल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समर्थन में खड़े हो गए हैं। अखबार में छपी रिपोर्ट में रेलवे टेंडर घोटाला केस में सीबीआई द्वारा लालू यादव को फंसाने का आरोप लगाया गया है। 

राहुल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा कि, "बीजेपी सरकार विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को धमकी देने और परेशान करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। अब एक न्यूज रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए सीबीआई पर दबाव बनाया गया था। जबकि खुद सीबीआई की कानूनी टीम ने उसे ऐसा नहीं करने की सलाह दी थी। मोदी जी का अगला निशाना कौन है?" 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उनसे सवाल किया है कि इसके बाद आप अगला टारगेट किसे बनाने जा रहे हैं? 



 
विज्ञापन

लालू ने कहा- पीएम मोदी भारत में बदले की राजनीति के जनक

लालू प्रसाद यादव
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपनी ट्वीट में इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर का हवाला दिया है। अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक सीबीआई पर दबाव डालकर रेलवे में हुए टेंडर घोटाला केस में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद को गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की गई है।

प्रकाशित खबर में दावा किया गया है कि सीबीआई की कानूनी टीम ने रेलवे टेंडर घोटाला केस में लालू प्रसाद यादव को क्लीनचिट दे दी थी। 

राहुल गांधी के ट्वीट को राजद प्रमुख लालू यादव ने रीट्वीट किया है। साथ ही पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी भारत में बदले की राजनीति के जनक हैं। 

लालू प्रसाद यादव ने लिखा है कि, "केवल वही व्यक्ति जिसके पास लोगों के सवालों का जवाब और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, बदले की राजनीति करता है। वह भारत में बदले की राजनीति के जनक और मास्टर हैं। उनकी बदले की राजनीति के कारण संस्थाओं की विश्वसनीयता और अस्तित्व मिट गए हैं। 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें