फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश ने बेहद रोमांचक मैच में श्रीलंका को हराया, फाइनल में टीम इंडिया को देगी चुनौती

Sat, 17 Mar 2018 12:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महमुदुल्लाह
विज्ञापन
महमुदुल्लाह (43*) की तूफानी पारी की बदौलत बांग्लादेश ने शुक्रवार को निदाहास टी20 ट्रॉफी के रोमांचक छठे मैच में श्रीलंका को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। महमुदुल्लाह ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर बांग्लादेश को फाइनल में पहुंचाया।

बांग्लादेश को अंतिम ओवर की चार गेंदों में 12 रन की दरकार थी, लेकिन महमुदुल्लाह ने सिर्फ तीन गेंदों में ही यह कमाल करके बांग्लादेश को रोमांचक जीत दिलाई।
विज्ञापन

महमुदुल्लाह रहे बांग्लादेश के हीरो

महमुदुल्लाह
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। लिटन दास खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें अकिला धनंजय ने परेरा के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही धनंजय ने सब्बीर रहमान (13) को स्टंपिंग कराकर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। 

इसके बाद ओपनर तमीम इकबाल (50) और मुश्फिकुर रहीम (28) ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करके बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अपोंसो ने मुश्फिकुर को परेरा के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। 42 गेंदों में चार चौको और दो छक्को की मदद से 50 रन बनाने के बाद इकबाल भी गुनाथिलाका की गेंद पर परेरा को कैच थमाकर पवेलियन भेजा।

सौम्य सरकार (10) को जीवन मेंडिस ने परेरा के हाथों झिलवाकर बांग्लादेश को पांचवां झटका दिया। कप्तान शाकिब अल हसन (7) को उडाना ने धनंजय के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को छठा झटका दिया। 

इसके बाद महमुदुल्लाह (43*) ने मेहदी हसन के साथ स्कोरबोर्ड में 10 रन का इजाफा किया। मगर दासुन शनाका ने सटीक थ्रो मारकर हसन को रनआउट कर दिया। मुस्ताफिजुर रहमान भी खाता खोले बिना रनआउट हुए। हालांकि, महमुदुल्लाह ने 18 गेंदों में तीन चौको और दो छक्को की मदद से 43 रन की मैच विजयी पारी खेली।

श्रीलंका की तरफ से अकिला धनंजय ने दो जबकि अपोंसो, दनुश्का गुनाथिलाका, जीवन मेंडिस और उडाना को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

श्रीलंका के संकटमोचक बने कुसल और थिसारा परेरा

कुसल परेरा
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसकी आधी टीम 41 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। दनुश्का गुनाथिलाका (4), कुसल मेंडिस (11), उपुल थरंगा (5), दासुन शनाका और जीवन मेंडिस (3) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे।

हालांकि, कुसल परेरा (61) और कप्तान थिसारा परेरा (58) ने छठे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी करते हुए श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सौम्य सरकार ने परेरा को मेहदी हसन मिराज के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। परेरा ने 40 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। 


इसके बाद परेरा ने 37 गेंदों में तीन चौको और तीन छक्को की मदद से 58 रन बनाए। रूबल हुसैन ने तमीम इकबाल के हाथों कैच आउट कराकर परेरा की पारी का अंत किया। बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान ने दो जबकि शाकिब अल हसन, रूबल हुसैन, मेहदी हसन और सौम्य सरकार को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें