फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चुनावी घोषणा पत्र में पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने भी दिए अहम सुझाव

Fri, 18 Jan 2019 02:05 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आम चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। अगले महीने फरवरी के अंत पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भी तैयार हो जाएगा। खास बात यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भी कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में अपने सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र में आम लोगों के साथ विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों से उनकी राय और सुझाव मांगे हैं। देशभर में 30 जगहों पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ इस पर चर्चा हुई और उनसे सुझाव मांगे गए। आरबीआई के पूर्व गवर्नर राजन ने देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए हैं, जिसे पार्टी अपने घोषणा पत्र में जगह देगी। 

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अब तक जनता के 1000 से ज्यादा सुझाव ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। जिन पर पार्टी में मंथन चल रहा है। बताते चलें कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पार्टी के घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें