फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से राफेल में एचएएल ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी

Thu, 21 Feb 2019 11:56 AM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : ANI
विज्ञापन

बंगलूरू बेस्ड रक्षा क्षेत्र का सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का कहना है कि उसे वर्तमान परिस्थिति में राफेल सौदे में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें कि यूपीए शासन की डील के अनुसार भारतीय वायुसेना को 126 राफेल विमान मिलने थे। जिसमें से 16 को फ्रांस की कंपनी डिलीवर करती और बाकी के 108 विमानों का निर्माण एचएएल को करना था।

विज्ञापन


अब राफेल का निर्माण दसॉल्ट के साथ मिलकर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस कर रही है। इसी को लेकर एचएएल का बयान आया है। कंपनी के अध्यक्ष और एमडी आर माधवन का कहना है, 'अभी तक यह 36 विमानों की सीधी खरीद है तो इसमें निर्माण जैसा कुछ नहीं है। यही कारण है कि हम इसमें दिलचस्पी नहीं रखते हैं। यदि यह निर्माण की बात है तो हमें इसमें दिलचस्पी है। हमें ऑफसेट या सीधी खरीद में कोई दिलचस्पी नहीं है।'

माधवन ने आगे कहा, 'हमने एक प्रस्ताव रखा है और हमें उम्मीद है कि हमें भविष्य में सुखोई (सुखोई-30 लड़ाकू विमान) का एक स्कवैड्रन मिल जाएगा।'

कंपनी के निदेशक सीबी अनंतकृष्णन ने कहा, 'कंपनी की वित्तीय स्थिति बहुत स्थिर और मजबूत है। जहां तक वित्त की बात है तो कोई समस्या नहीं है। हमारे रिजर्व और सरप्लस (बचत) 12,000 करोड़ हैं जो अच्छा है। हमारी लाभप्रदता बढ़ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें