रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि फ्रांस के साथ राफेल विमान के लिए 59000 करोड़ की डील अभी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने ये बात भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राफेल डील के पूरा हो जाने के बारे में किए गए ट्वीट के एक दिन बाद कही है।
परिकर ने कहा कि ये डील अंतिम स्तर पर है और जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि वह भारतीय जनता पार्टी ने कल एक ग्राफीक ट्वीट करके लिखा था कि राफेल कांबेट एयरक्राफ्ट डील पूरी हो गयी है। इस डील के माध्यम से मोदी सरकार मोलभाव कर फ्रांस सरकार से देश का 21000 करोड़ बचाने में कामयाब हो गयी है।
परिकर ने कहा कि हम अभी सिर्फ इतना कह सकते हैं कि डील अंतिम स्तर पर है और जबतक ये कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए नहीं पहुंच जाती हम ये नहीं कह सकते की प्रांस के साथ डील हो गयी है।
सूत्रों के अनुसार ये डील मई के अंत तक पूरी हो जाएगी। भारत सरकार 36 एयरक्राफ्ट की इस डील के लिए फ्रांस सरकार से काफी मोल-भाव कर रही है। टेंडर के हिसाब से ये डील 65000 करोड़ की मानी जा रही थी, लेकिन सरकार इसे मोल-भाव कर 59000 करोड़ पर लाने के प्रयास में लाने में जुटी है।