फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- राहुल गांधी ने की कोर्ट की अवमानना

Wed, 10 Apr 2019 04:54 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करतीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राफेल मामले में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बाद अब भाजपा ने पलटवार किया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेसवार्ता कर कहा कि राहुल गांधी ने कोर्ट की अवमानना की है। रक्षामंत्री ने आगे कहा कि बिना सबूत के आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी वही बोलते हैं जो उन्हें बताया जाता है। राफेल मामले में याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों को लेकर उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने आधे-अधूरे दस्तावेज पेश किए हैं। जो जमानत पर हैं वो देश को गुमराह कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, 'हम सब जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दस्तावेजों का आधा पैराग्राफ भी नहीं पढ़ा होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अदालत ने भी यह मान लिया है कि चौकीदार ने चोरी कराई। जबकि कोर्ट ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा। यह अदालत की अवमानना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें