फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: नवरात्रि के कार्यक्रम में राधे मां ने महिलाओं को दी यह सलाह

Thu, 11 Oct 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राधे मां
विज्ञापन
देशभर में सोशल मीडिया के जरिए चलाए जा रहे #MeToo कैंपेन पर अब सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां ने महिलाओं को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गलत काम का विरोध करना चाहिए। और घटना के तुरंत बाद इस बारे में बताना चाहिए। वह मुंबई में नवरात्रि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। 
विज्ञापन


राधे मां जब कार्यक्रम में पहुंची तो उन्हें पत्रकारों ने घेर लिया और मी टू कैंपेन को लेकर सवाल किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ जो भी हो रहा है यह गलत है। लेकिन ऐसे में महिलाओं को आगे आना चाहिए। साथ ही जब भी उनके साथ कुछ गलत हो तो उन्हें इसका विरोध करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि #MeToo कैंपेन के जरिए कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बात करना शुरू किया है। इसमें कई जानी मानी महिलाएं भी शामिल हैं। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर हैरसमेंट का आरोप लगाए जाने के बाद #MeToo कैंपेन की शुरुआत हुई है। इसके बाद कई पत्रकार महिलाएं और सेलिब्रिटी अपने साथ हुए हैरसमेंट के बारे में बात कर रही हैं। इनमें नाना पाटेकर, केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, क्वीन मूवी के डायरेक्टर विकास बहल, एक्टर आलोक नाथ, सिंगर कैलाश खेर जैसे नामों पर आरोप लगे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें