फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद : राधा स्वामी सत्संग व्यास उपलब्ध कराएगा 5000 बेड, ऑक्सीजन का प्लांट भी जल्द होगा शुरू

Mon, 19 Apr 2021 12:39 AM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अस्पतालों के दौरे के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इस समय बेड्स की कमी अवश्य हो गई है, लेकिन दिल्ली सरकार तेज प्रयास कर रही है,
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधा स्वामी सत्संग व्यास कोरोना मरीजों के लिए शीघ्र ही 5000 बेड्स उपलब्ध कराएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं और जल्दी ही यह कोरोना मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना मरीजों के उपचार में ऑक्सीजन की भारी किल्लत भी पैदा हो गई है, लेकिन दिल्ली में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट काम करना शुरू कर देगा जिससे यहां के मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।

उपमुख्यमंत्री और कोरोना मामलों के लिए नोडल मंत्री बनाए गए मनीष सिसोदिया ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और अन्य अधिकारियों के साथ राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


अस्पतालों के दौरे के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इस समय बेड्स की कमी अवश्य हो गई है, लेकिन दिल्ली सरकार तेज प्रयास कर रही है, अस्थायी जगहों को अस्पताल बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दिल्ली को पांच हजार से ज्यादा बेड्स उपलब्ध हो जाएंगे और सभी मरीजों को उचित इलाज मिल सकेगा।

सिसोदिया ने बताया कि डीआरडीओ ने 250 आईसीयू बेड्स का संचालन शुरू कर दिया है, जल्दी ही 250 अन्य बेड्स भी पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेंगे। इसके आलावा अन्य जगहों पर भी बेड्स की क्षमता बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं और इसका जल्दी ही परिणाम दिखाई पड़ेगा।

 सिसोदिया ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ राजधानी के कई अस्पतालों का दौरा किया और कोरोना मरीजों के इलाज में चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मरीजों के साथ मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि उनके स्वास्थ्य की पूरी चिंता की जाएगी और सबको स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें