फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज बोले- अररिया बनेगा आतंक का गढ़, राबड़ी ने कहा- पूरे देश के आतंकवादी BJP दफ्तर में बैठे हैं

Thu, 15 Mar 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अररिया के आतंकियों का गढ़ बनने के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी दफ्तर में बैठे हैं।

विज्ञापन


राबड़ी ने कहा कि 'जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है इसलिए बौखलाए हुए हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है। अपनी वाणी को वश में रखें, अररिया की जनता से माफी मांगे वरना जनता 2019  में माफ नहीं करेगी।'

बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'अररिया उपचुनाव के नतीजे पूरे देश के लिए खतरा हैं। यह केवल सीमावर्ती इलाका नहीं है और न केवल बंगाल और नेपाल से जुड़ा मामला है। क्योंकि ये इलाका अब आतंकियों का गढ़ बनेगा।'
विज्ञापन


मालूम हो कि बुधवार को बिहार और उत्तर प्रदेश उप चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है।

बिहार की दो विधानसभा और लोकसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें जहानाबाद से राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और भभुआ से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने जीत हासिल की है। अररिया लोकसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम ने भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह को हराया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें