फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान: आर विष्णु प्रसाद वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित

Sat, 21 Jan 2023 05:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर विष्णु प्रसाद को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। आर विष्णु प्रसाद के नाम पर 69 पेटेंट दर्ज हैं। यह पुरस्कार संस्कृति, विज्ञान, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन


विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। 

स्मार्ट शहरों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बड़े स्तर पर जल के शोधन, स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाले विष्णु प्रसाद का चयन न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक जूरी ने किया था। 
विज्ञापन


उनके अलावा परमवीर चक्र सूबेदार मेजर संजय कुमार, हॉकी खिलाड़ी दिवंगत मेजर ध्यानचंद, फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन, पद्म श्री आलोक मेहता, पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, ओलंपिक एथलीट और पद्म श्री सुधा सिंह, राष्ट्रीय पैरालंपिक कोच सत्यनारायण, आईपीएस यशस्वी यादव, टी-सीरीज के अध्यक्ष और एमडी भूषण कुमार और द कश्मीर फाइल्स अभिनेता दर्शन कुमार समेत 31 लोगों को इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें