एयरपोर्ट पर सफाई कर्मचारी को नोट मिला।
- फोटो : WikiPedia
न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन एयरपोर्ट पर प्लेन में बम रखे होने की खबर फर्जी निकली। अफवाह के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा जांच में पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस ने लोगों से धैर्य रखने को कहा है क्योंकि सर्च ऑपरेशन के चलते उड़ानों में देरी हुई है।
#NewZealand #Update False alert at #Queenstown airport. No bomb found. Photos @fraserinwine pic.twitter.com/kYl9ijyY7V https://t.co/L2EnecnAYY
— José Miguel Sardo (@jmsardo) July 24, 2016
गौरतलब है कि एयर न्यूजीलैंड को एक विमान में बम नोट मिला, जिसके बाद क्वींसटाउन एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया। क्वींसटाउन एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर उड़ानों को रद्द करने की खबर की पुष्टि की है। इनमें से एक फ्लाइट वेलिंगटन से और दूसरी ऑकलैंड से आने वाली थी।
Queenstown Airport evacuated. @ONENewsNZ pic.twitter.com/OHKOoSaa92
— Fraser (@fraserinwine) July 24, 2016