फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहीं ठुमरी की शान गिरिजा देवी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Wed, 25 Oct 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
गिरिजा देवी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी का मंगलवार रात करीब 9 बजे कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से 88 साल की उम्र में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका इलाज बीएम बिड़ला नर्सिंग होम में  चल रहा था। 
विज्ञापन


गिरिजा देवी का जन्म 8 मई, 1929 को वाराणसी में हुआ था। गायकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1972 में पद्मश्री, वर्ष 1989 में पद्मभूषण और वर्ष 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  Veteran classical singer Girija Devi passes away in Kolkata due to cardiac arrest. pic.twitter.com/odLb0WAuzt — ANI (@ANI) October 24, 2017
बनारस घराने की शान और प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी को लोग प्यार से अप्पा कहकर बुलाया करते थे। शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय और ठुमरी गायन को परिष्कृत करने और इसे लोकप्रिय बनाने में अप्पा का बहुत बड़ा योगदान था। 
विज्ञापन


गिरिजा देवी को संगीत नाटक अकादमी द्वारा भी सम्मानित किया गया था। गिरिजा देवी के निधन पर सोशल मीडिया में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। गीत से संगीत से जुड़े और इससे इतर लोगों ने भी टि्वटर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्लासिकल सिंगर का ऐसे जाना भारतीय संगीत के लिए क्षति है. क्लासिकल संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
  Saddened by demise of Girija Devi ji. Indian classical music has lost one of its most melodious voices. My thoughts are with her admirers. — Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2017

  Girija Devi ji's music appealed across generations. Her pioneering efforts to popularise Indian classical music will always be remembered. — Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें