इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने अब तक चार लाख 62 हजार छह सौ इक्कीस नमूनों का परीक्षण किया है। देश की विभिन्न सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं ने बीते मंगलवार को 26 हजार नौ सौ तैंतालीस नमूनों का परीक्षण किया है। इसके अलावा सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं को स्वीकृति देकर आईसीएमआर लगातार कोरोना के लिए परीक्षण सुविधाओं को बढ़ा रहा है। अब तक 217 सरकारी और 87 निजी प्रयोगशालाओं की शृंखला को कोरोना परीक्षण की स्वीकृति दी गई है।