फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कंदील की मौत से पहले उसके भाई ने किया होगा रेप'

Sun, 17 Jul 2016 07:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राखी सांवत ने पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की मौत पर विवादित बयान दिया है। राखी ने दावा किया कि गोली मारने से पहले कंदील के भाई ने उनके साथ दुष्कर्म किया होगा। 
विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में राखी नो कहा, 'यह बेतूका है। कंदील के भाई को उनकी जान लेने का कोई हक नहीं है। पुलिस को गहन जांच करनी चाहिए, क्योंकि मुझे लगता है सिर्फ अंग प्रदर्शन की वजह से किसी का कत्ल नहीं हो सकता है। आपको कुरान में भी ऐसा कोई नियम नहीं मिलेगा।” राखी ने आगे कहा, “मुझे लगता है उसने मारने से पहले जरूर अपनी बहन का रेप किया होगा। मुझे कंदील को लेकर काफी बुरा महसूस हो रहा है।'
 

तुम बेटी का रेप करते हो, उसे मारते हो?

राखी सावंत
राखी ने कहा, 'अगर उसे मॉडल बनना था या एक्ट्रेस तो यह उसकी इच्छा थी। अपको ज्यादा समस्या है तो उसको बिरादरी से बाहर कर दो। लेकिन आप किसी की हत्या कैसे कर सकते हैं। मुझे लगता है ये उसके भाई का पाप छुपाने के लिए किया है। उसने कुछ गलत किया होगा। या तो कंदील को उसके किसी राज के बारे में पता चल गया या फिर भी उसने कंदील का रेप किया होगा। कुछ तो है।'

राखी ने आगे कहा, 'पुलिस को जांच करनी चाहिए, नहीं तो हर बाप और भाई अपनी बेटा अपनी बहन का मर्डर करेगा। ऐसा ही होना है तो पाकिस्तान में बेटी ही नहीं पैदा होनी चाहिए। मैं इस न्यूज से बेहद दुखी हूं। तुम बेटी का रेप करते हो, उसे मारते हो? मतलब एक लड़की जीने नहीं दे सकते?'


 

नवाज शरीफ को मोदी जी से सिखना चाहिए

- फोटो : Facebook
इंटरव्यू के दौरान राखी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी नसीहत दी। राखी सावंत ने कहा, “मुझे पाक के पीएम से यह कहना है कि आपको हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए कि बेटी को बचाओ ना कि उसे हटाओ। अगर पाक पीएम अपने देशवासियों से प्यार करते हैं तो मैं उनसे अपील करती हूं कि कंदील के हत्यारे भाई को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।'

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर अपना बोल्ड वीडियो अपलोड कर सुर्खियों में आई पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की शनिवार शाम मुल्तान में उसके भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। कंदील का भाई सोशल मीडिया पर कंदील की सक्रियता से परेशान था। कंदील के विवादित पोस्ट और वीडियो उसे पसंद नहीं आते थे।


 
विज्ञापन

पाकिस्तान की किम कार्दिशियां थीं कंदील

qandeel baloch - फोटो : facebook
सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरों और वीडियो से सुर्खियों में रहने वाली कंदील बलोच को पाकिस्तान की किम कार्दिशियां कहा जाता था। वह अकसर अर्ध नग्न सेल्फी या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके सुर्खियों में बनी रहती थीं। उनके इसी अंदाज ने उनकी जान ले ली। उनके अपने भाई ने ही उन्हें मार दिया।

कंदील का असली नाम फौजिया अजीम है, लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उसने अपना नाम बदलकर कंदील बलोच रख लिया था। सोशल मीडिया ने कंदील को गई पिछले हफ्ते ही उनका वीडियो 'बैन' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, इस वीडियो को लेकर पाकिस्तान में काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें